Home » 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे कोंग्रेसी, जानिये क्यों

29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे कोंग्रेसी, जानिये क्यों

by admin

आगरा। 29 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा और प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुरुवार को आगरा पहुँचे। युवा कांग्रेस के दोनों पदाधिकारियों ने सगीर फातिमा इंटर कॉलेज में एक प्रेस वार्ता की और पत्रकारों के सामने 29 तारीख को होने वाली रैली की तैयारियों को सामने रखा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा का कहना था कि 29 तारीख को दिल्ली में होने वाली दिल्ली की कमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाल रखी है। इस रैली में पूरे देश से लाखों की तादात में कार्यकर्ता और आम जनमानस पहुंचेगा। इस रैली को लेकर आगरा के युवा कांग्रेस के साथ बैठक की गई है और इस बैठक में तय किया गया है कि अधिक से अधिक कार्यकर्त्ता इस रैली में शिरकत करेंगे।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी का कहना था कि इस रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। जिससे देश की जनता वर्तमान सरकार की करनी और कथनी में अंतर समझ सके।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष का कहना था क्या वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ जनता को देशभक्ति की दुहाई दे रहे है। इतना ही नहीं देश में सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment