Home » मोदी का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

मोदी का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

by pawan sharma

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोठी मीना बाजार में हो रही जनसभा का विरोध करने के लिए शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले से ही रणनीति तैयार कर ली गयी थी। कांग्रेसियो को जैसे ही मोदी के आगमन कक सूचना मिली तो कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृव में नारेबाजी जनसभा स्थल की ओर निकल पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जैसे ही भगवान टॉकीज चौराहे पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को भगवान टॉकीज चौराहे पर ही रोक दिया।पुलिस प्रशासन की ओर से रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेसियो की पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प भी हुई। देखते ही देखते झड़प नोकझोंक में बदल गई और पुलिस प्रशासन ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तख्तियों पर कई प्रकार के स्लोगन लिखकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। कहीं प्रदर्शनकारी कांग्रेसी मोदी की जनसभा में ना पहुंच जाएं इसके लिए आनन-फानन में पुलिस ने गाड़ी मंगाई और शहर अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठाया और उन्हें पुलिस लाइन ले गए। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से कांग्रेसी आक्रोशित दिखाई दिए।
शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने गिरफ्तारी के दौरान अपनी तीखी प्रतिक्रियाए दी। उनका कहना था कि देश का चौकीदार ही देश को लूट रहा है। जूठे सपने दिखाकर लोगो के वोट ले रहा है। साढ़े चार साल की सरकार में अभी तक मोदी ने किसानों के लिए कुछ नही किया। आगरा के लिए जो वायदे किये उसमें से एक भी पूरा नही हुआ है और आज फिर रैली कर झूठे वायदों की की झड़ी थामने के लिए आगरा आये है।
वरिष्ठ कांग्रेसी शब्बीर अब्बास का कहना था कि लोकसभा चुनाव के लिए यह जनसभा है। पिछले वायदे पूरे नही हुए है। यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजो की सरकार है।

Related Articles

Leave a Comment