Home » पैराशूट प्रत्याशी के खिलाफ़ आगरा से कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को लिखा पत्र

पैराशूट प्रत्याशी के खिलाफ़ आगरा से कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को लिखा पत्र

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा के चुनावी रण में अकेले ही अपने दम पर मैदान में उतर रही कांग्रेस पार्टी जीत के लिए बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है तो बेहतर और स्वच्छ छवि के प्रत्याशी की खोज की जा रही है। लोकसभा प्रभारी लगातार संगठन और आवेदकों से मुलाकात कर उनकी स्क्रीनिंग कर पार्टी हाई कमान को भेज रहे हैं। अपने दम पर इस चुनाव को लड़ने से उत्साहित आगरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैराशूट प्रत्याशी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस चुनाव में जमीनी और अपने ही बीच के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग कर रहे है।

आगरा शहर से इस मांग को आगरा अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विकास पारस ने उठाई है। इस सम्बंध में प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विकास पारस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती चौधरी को पत्र लिखा है और यह मांग की है आगरा सुरक्षित लोकसभा व फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाए वो आगरा का ही निवासी हो और कांग्रेस का पुराना व कर्मठ कार्यकर्ता रहा हो। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जी जान से चुनाव में प्रत्याशी के लिए मेहनत करेगा। अगर इस बार भी पैराशूट प्रत्याशी को उतारा गया तो उसका वो ही हाल होगा जो पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के हुआ था। उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर से अपील की है कि वो इस पत्र पर ध्यान दे और जमीनी व हमारे बीच के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाये।

Related Articles

Leave a Comment