Home » भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस का 29 अप्रैल का है ये प्लान, जानिये

भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस का 29 अप्रैल का है ये प्लान, जानिये

by admin

आगरा। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर आक्रमक रूख अपना रही है। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से 29 को रामलीला मैदान में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर विशाल रैली का आयोजन होने जा रहा है।

इस रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। आगरा जिले से राजू लवानिया के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने इस बैठक में शिरकत की और इस रैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार रखें।

इस बैठक का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के साथ-साथ प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इस रैली को सफल बनाने के लिए इस बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। साथ ही किसानों की अधिक संख्या इस रैली में शामिल करने के भी निर्देश दिए गए जिससे किसानों की हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।

इस रैली में शामिल हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और एआईसीसी सदस्य उपेंद्र सिंह का कहना था कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की 4 साल की सरकार ने जिस तरह से किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है उसको सरकार के सामने रखना है। साथ ही यह सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आई है।

इस रैली के माध्यम से भाजपा की केंद्र सरकार की कथनी और करनी के अंतर को सभी के सामने रखा जाएगा जिससे जनता मोदी सरकार की कारगुजारी को समझ सके।

Related Articles

Leave a Comment