Home » आगरा में कांग्रेस ने दिया विपक्ष को झटका, कई भाजपा-सपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

आगरा में कांग्रेस ने दिया विपक्ष को झटका, कई भाजपा-सपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही भाजपा और सपा पार्टी को कांग्रेस झटका देने में लगी हुई है। गुरुवार को शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी ज़मील उद्दीन के कलेक्ट्रेट स्थित कैम्प कार्यालय पर दर्जनों भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष और युवा कांग्रेस नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।

भाजपा व सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोगों की सूची इस प्रकार है- अनिल शर्मा, ध्रुव शर्मा, गौरव शर्मा, मनीष शर्मा, लाला सक्सेना(भाजपा), रिचर्ड, रजनीश श्रीवास्तव, ज़ाकिर(सपा), मैरिस यूनुस, रॉबिन्सन मेसी, हरी ओम् शर्मा, जोगिन्दर, कफ़ील(सपा), निक्सन दास आदि दर्जनों भाजपा व सपा कार्यकर्ता आज कांग्रेसी हो गए।

कांग्रेस कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन का कहना था कि पिछले कई दिन से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिल रही थी। कांग्रेस की लोकप्रियता और राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व को देखते हुए भाजपा और सपा के कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर आकर्षित हुए और पार्टी की सदसयता ली।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर का कहना था कि अभी तो शुरुआत हो रही है। 2019 तक भाजपा को तगड़ा झटका लगेगा। क्योंकि नोटबन्दी, महंगाई और जीएसटी ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। आम व्यक्ति खून के आंसू रो रहा है और भाजपा सरकार मजे में है।

युवा नेता प्रेम सिंह का कहना था कि कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज तमाम भाजपा व सपा कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रजनीश मेहता व वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद अग्रवाल, अनवार सिद्दीक़ी, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर, अदनान कुरेशी, रमेश पहलवान, के.पी.सिंह, मो आरिफ़, प्रताप सिंह बघेल, तिरलोक सिंह शर्मा, प्रेम पाल, अजय वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment