Home » उत्तर विधानसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी किया घोषित, पंडित पर लगाया दांव

उत्तर विधानसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी किया घोषित, पंडित पर लगाया दांव

by pawan sharma

आगरा। उत्तर विधानसभा सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मृत्यु के बाद से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा जहाँ जगन गर्ग का उत्तराधिकारी इस सीट पर ढूढ़ने में लगी हुई है वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपना दांव खेल दिया है। पर्यवेक्षको के आने के दो दिन के बाद ही कांग्रेस ने पार्टी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से इस सीट पंडित पर दांव लगाया है।

जगन प्रसाद गर्ग के उत्तराधिकारी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने रणवीर शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस उप चुनाव में एक जमीनी पार्टी कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने से पार्टी में खुशी की लहर है।
रणवीर शर्मा कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और पुराना चेहरा है जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के करीबी भी माने जाते है। हाल ही के फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव में भी रणवीर शर्मा ने अपनी टीम के साथ राजबब्बर के चुनाव प्रचार में दिन रात एक कर दिए थे।

मंगलवार को दोपहर के बाद आल इंडिया कांग्रेस पार्टी की ओर से एक लेटर जारी किया गया जिसमें लिखा था कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने रणवीर शर्मा को उप चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया है।

राजनीति के पंडितों का कहना है कि भाजपा वैश्य समाज को अपना प्रत्याशी बनाती हुई आई है। क्योंकि इस सीट पर वैश्य समाज सबसे अधिक है और दूसरे नंबर पर पंडित आते है। इसलिए कांग्रेस ने इस सीट पर पंडित प्रत्याशी पर दांव खेल कर वैश्य का गणित निकालने का प्रयास किया है।

अभी तक भाजपा ने इस सीट पर वैश्य के अलावा कोई प्रत्याशी नही उतारा है और भाजपा में भी अब इस सीट से वैश्य की परंपरा बदलने की मांग उठने लगी है।

Related Articles

Leave a Comment