Home » सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने लिया यूपी चुनाव में जीत का संकल्प

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने लिया यूपी चुनाव में जीत का संकल्प

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता हर्षो उल्लास के साथ मना रहे है। आगरा शहर में भी कांग्रेस और उनके अनुसांगिक संघठन ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। शहर और जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित भी की गईं जिसमे सभी ने अपने विचार रखते हुए सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना की। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को लेकर सबसे ज्यादा उत्शाह कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ में देखने को मिला। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष माया माहौर के नेतृत्व में महिलाओं अपनी नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। सभी ने मिलकर केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई भी दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। महिला कांग्रेस की शाहर अध्यक्ष माया माहौर का कहना था कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को उचाईयों पर पहुँचाया और साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब दिया। महिला कांग्रेस की एक एक कार्यकर्ता उनके सम्मान के लिए ईट का जबाब पत्थर से देने को तैयार है। युवा कांग्रेस के नेता अजय वाल्मीक का कहना था कि आज पार्टी नेता सोनिया गांधी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई है। इतना ही नही सभी ने पार्टी को मजबूत करने और 2019 की जीत के लिए संकल्प लिया है। जिससे इस बार यूपी से पार्टी को अधिक से अधिक सीट मिले और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आये।

Related Articles

Leave a Comment