Home » व्यापारियों से शोषित ग्राहक यहाँ करें शिकायत, मिलेगा पूर्ण न्याय

व्यापारियों से शोषित ग्राहक यहाँ करें शिकायत, मिलेगा पूर्ण न्याय

by pawan sharma

आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जनपद आगरा द्वारा संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य वक्ता श्याम कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के रवि चावला, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री वीके अग्रवाल, ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक गीत से की गई।

डॉक्टर अशोक और डॉक्टर सुषमा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद हुए उद्बोधन कार्यक्रम में ब्रज प्रांत संगठन मंत्री वीके अग्रवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें वह व्यापारियों द्वारा शोषित होने वाले ग्राहकों को जागरुक करते हैं और उन्हें RTI जैसे नियमों की जानकारी देते हैं कि अगर उन्हें कहीं लगता है कि व्यापारी द्वारा शोषण किया जा रहा है तो इन अधिकारों और नियमों का प्रयोग कर अपनी आवाज उठा सकते हैं।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जनपद आगरा के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने बताया कि इकाई का हमेशा प्रयास रहा है कि किसी भी ग्राहक का शोषण ना हो और उसके बावजूद किसी ग्राहक जागरूकता को ऐसा लगता है कि उसके साथ छल हुआ है तो उसे पूर्ण न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उसके साथ खड़ी है।

इस मौके पर ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment