Home » पार्शवनाथ पंचवटी बनी शहर के लिये नजीर, हर पर्व को मिलजुल कर मना देते है सदभावना का सन्देश

पार्शवनाथ पंचवटी बनी शहर के लिये नजीर, हर पर्व को मिलजुल कर मना देते है सदभावना का सन्देश

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी की पार्शवनाथ पंचवटी कालोनी इस समय सभी के लिए एक नजीर बन चुकी है। कोई भी पर्व या त्यौहार हो, उसे पार्शवनाथ पंचवटी के लोग मिलजुल कर मनाते है। साथ ही समाज को सर्वधर्म एकता की मिसाल भी दे रहे है। ऐसा ही कुछ नजारा क्रिसमस पर्व पर भी देखने को मिला। पार्शवनाथ पंचवटी के वाशिंदों ने क्रिसमस पर्व को भी बड़े उत्साह के साथ मनाया। लोगों को इस पर्व की जानकारी देने और सेंटा से रूबरू कराने के लिए पंचवटी से एक व्यक्ति सेंटा का रूप रखकर दो घोड़े की बग्गी पर सवार होकर निकले और बच्चों के बीच पहुच उपहार के साथ मीठी-मीठी टॉफियां भी बाँटी।

इतना ही नहीं ढोल नगाड़ों के साथ सेंटा क्लॉज के साथ बच्चे अति उत्साहित होकर नाचते-झूमते नजर आये। इस दौरान सेंटा ने बच्चों से कुछ खट्टे कुछ मीठे व चुलबुले चुटकुले और जिंगल बेल जिंगल बेल का गीत सुना कर सभी का मन मोह लिया। सेंटा क्लॉज़ ने पूरी कालोनी के साथ साथ आसपास के क्षेत्र का भी भृमण किया। इस दौरान सेंटा बने सी एल अरोडा, एडवोकेट, श्याम भोजवानी, उपेन्द्र सिंह,मनीष उपाध्याय वीनू महाजन, माधव कटारा, बी के अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, रमन छाबड़ा पुनीत मेहंदीरत्ता, उमेश चड्ढा, मोहन पराशर, पवन अग्रवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment