Home » बच्चों ने कागज पर अपनी प्रतिभा उकेरकर मनाया बाल दिवस

बच्चों ने कागज पर अपनी प्रतिभा उकेरकर मनाया बाल दिवस

by pawan sharma

आगरा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर विश्व शांति मानव सेवा समिति NGO की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन विषयो पर अपने विचारों को अपनी कला के माध्यम से ड्राइंग शीट पर उकेरा। बच्चों ने अपनी रुचि दिखाई और बहुत ही सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाईं। बच्चों की बेहतरीन पेंटिंग देखकर समिति के लोग उत्शाहीत दिखे और बच्चों की जमकर हौसला अफजाई की। इस दौरान एमएस सिंह और जय किशन सिंह ने बेहतरीन पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

चित्रकला के आयोजन से पहले प्रो देशराज वर्मा,मोहर सिंह गोला सिंह और विश्व शांति मानव सेवा के सभी सदस्यों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम की सुरुआत की।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे डॉ देशराज वर्मा ने बच्चों को बाल दिवस के इतिहास से रूबरू कराया और बाल दिवस क्यो मनाया जाता है। इस दौरान डॉ देशराज वर्मा, मोहर सिंह गोला, राकेश कुमार, मोहर सिंह सिकरवार,जय किशन सिंह , मनीष कुमार, सोनू सिंह , देवेंद्र कुमार, एस पी सिंह भारतीय,
मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment