Home » किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाएंगे ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान

किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाएंगे ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान

by pawan sharma

आगरा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सारे सदस्यों के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने पार्टी हाईकमान की ओर से मिले दिशा-निर्देशों को पार्टी कार्यकर्ता और कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखा।

पार्टी के जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पिछले एक दशक में ग्रामीण क्षेत्रों से पार्टी के जनाधार में कमी आई है, जिसे मजबूत करने के लिए चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान जिले भर के  हर ब्लाक स्तर पर चलाया जाएगा जिसके माध्यम से किसानों को पार्टी की जनहित नीतियों से रूबरू करा कर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस समय किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की  विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो जिला कार्यालय पर ग्रामीण अंचल की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment