Home » बल्केश्वर में 101 कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद्भागवत आयोजन

बल्केश्वर में 101 कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद्भागवत आयोजन

by pawan sharma

आगरा। भक्तों की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवनगर गंगे गौरी बाग बल्केश्वर में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा निकालकर की गई। इस कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने कलश सिर पर धारण किया और पीत वस्त्र पहनकर भव्य यात्रा में भागीदार बनी।

कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाएं बैंड बाजो की थाप पर भगवान के भजनों पर जमकर नाचते झूमते हुई दिखाई दी। यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई इस कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए आमंत्रित भी किया गया।

कथा के पहले दिन कथा व्यास ने भक्तो को भागवत कथा के महत्व और इससे मिलने वाले पुण्य लाभों की जानकारी दी। कथा व्यास पंडित राममूर्ति दीक्षित महाराज ने बताया कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का बहुत ही महत्व हमें अपने जीवन में सुख शांति समृद्धि चाहिए तो श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कथा का रसपान लिया।

कथा में मुख्य यजमान चंद्रपाल सिंह, सतीश सिंह, पंकज जैन, विजय वर्मा, सुरेश पप्पू, राजकुमार आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment