Home » पतंगों के जरिए आसमान में गूंजा फर्जी प्राचार्य नियुक्ति का मामला

पतंगों के जरिए आसमान में गूंजा फर्जी प्राचार्य नियुक्ति का मामला

by pawan sharma

आगरा। आगरा से उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व छात्र नेता व अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा बिगुल फूंक दिया है। देश के प्रतिष्ठित सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की अवैध नियुक्ति के विरोध पूर्व छात्र नेता व अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा सेंट जोंस कॉलेज के गेट पर क्रमिक अनशन कर रहे है। भ्रस्टाचार के विरोध में यह धरना सातवे दिन भी जारी रहा। अवैध नियुक्ति के फर्जीवाडे के खुलासे और उन्हें हटाने की मांग के साथ शुरू किए गए क्रमिक अनशन के सातवें दिन अधिवक्ता व पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा ने सोमवार को मकर संक्राति के पावन पर्व पर भ्रष्टाचार मुक्त आयोजन किया गया। अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा ने अपने साथियों के साथ भ्रस्टाचार मुक्त लिखित पतंगों को उड़ाया और पतंगों पर अवैध रुप बने प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाएं जाने, छात्रों को मिले हक, प्रवेश प्रक्रिया फर्जीवाडा मुक्त हो, शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए जंग,आओ अनशन करें, प्राचार्य को हटाएं लिखे स्लोगन लिखी पतंगों को उड़ाया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

आधिवक्ता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के डॉ पीई जोजफ फर्जी दस्तावेज के माध्यम से प्राचार्य बन गए हैं, आज मकरसंक्रांति पर भ्रष्टाचार की पतंग उड़ाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कटी पतंग की तरह भ्रष्टाचार को भी काट कर फेंकने की अपील की गयी है। उच्च शिक्षा अधिकारी की जांच में यह स्पष्ट भी हो चुका है कि पीई जोजफ ने फर्जी तरीके से प्राचार्य की जॉब हासिल की है। आंबेडकर विवि के कुलपति और कुलसचिव को प्राचार्य डॉ पीई जोजफ को हटाने के आदेश दिए हैं लेकिन उन्हें भ्रष्ट तंत्र बचाने में लगा हुआ है।

इसके विरोध में क्रमिक अनशन किया जा रहा है, इसके बाद अन्य डिग्री कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा क्रमिक अनशन पर मुख्य रूप से डॉ डीएन सारस्वत उमाकांत सारस्वत श्याम किशोर दीक्षित गोपाल गुरू विशपाल यादव शोभित भार्गव पिंकू पचौरी प्रतीक तोमर विकास तिवारी दीपांशु सक्सैना जयप्रकाश निगम शुभम विनय शर्मा अमित कुलदीप यादव नकुल सारस्वत अमन सारस्वत सुमित पचौरी आदि लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Comment