Home » क्या ताजमहल को किसी दूसरे शहर में किया जा सकता है शिफ्ट !

क्या ताजमहल को किसी दूसरे शहर में किया जा सकता है शिफ्ट !

by admin

आगरा। ताजमहल दुनिया के सातवें अजूबों में शुमार हैं लेकिन कुछ समय से ताजमहल लगातार विवादों में घिरा हुआ है। अब हाल ही में एक और चर्चा हो रही है कि क्यों ना ताजमहल को कहीं शिफ्ट कर दिया जाए। क्या ताजमहल जैसी बड़ी इमारत को शिफ्ट करना वाकई मुमकिन है। एक हिंदी समाचार वेबसाइट ने इस मुद्दे पर एक लेख प्रकाशित किया है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

ताजमहल को शिफ्ट करने के मुद्दे पर राजनीती शुरु हो गयी है और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी है। ताजमहल को शिफ्ट करने की चर्चाएं भले ही चल रही हो लेकिन कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश में एक मंदिर को शिफ्ट किया जा चुका है। जयपुर में भी लडेश्वर मंदिर को देवालय में शिफ्ट किया गया था। अगर सब कुछ मुमकिन माना जाए तो ताजमहल को भी शिफ्ट किया जा सकता है। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट पहले ही एएसआई को रखरखाव के लिए फटकार लगा चुका है अगर स्थिति ऐसी बनती हैं कि ताजमहल को शिफ्ट किया जाए तो निश्चित ही ऐसा मुमकिन है।

हालांकि, ताजमहल को शिफ्ट करने को लेकर आधिकारिक कोई सूचना नहीं है। वहीं होटल व्यवसाय से जुड़े हुए विवेक महाजन कहना है कि अगर ताजमहल शिफ्ट होता है तो आगरा खत्म हो जायेगा क्योंकि ताजमहल की वजह से पर्यटक आगरा में आता है जिनका आना बन्द हो जायेगा। ताज़महल से ही शहर व देश की पहचान है। आगरा ताजमहल यहां से शिफ़्ट होता है तो सब कुछ खत्म हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment