Home » बसपा को लगा झटका, एक दर्जन से ज्यादा बसपाई कांग्रेस में हुए शामिल

बसपा को लगा झटका, एक दर्जन से ज्यादा बसपाई कांग्रेस में हुए शामिल

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक दलों में उठापठक होना शुरु हो गया है। इस उठापठक में कांग्रेस पार्टी को फायदा मिल रहा है। दूसरे दलों के पार्टी नेता कांग्रेस पार्टी को बढ़चढ़कर जॉइन कर रहे हैं जबकि इस उठापठक में बसपा को लगातार झटका लग रहा है। बसपा की सवारी छोड़कर बसपाई कांग्रेस के हाथ के साथ चलने में अपनी आस्था दिखा रहे है। शुक्रवार को बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर कांग्रेस की पार्टी की सदस्यता ली।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बसपा छोड़कर आये दो दर्जन से अधिक बसपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया और उन्हें कांग्रेस की सदसयता ग्रहण कराई। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कांग्रेस अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक सिंह व सुरेंद्र पाथरे लगातार पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को इन दोनों के प्रयास से ही शिल्पकार समाज के दर्जनों लोग बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले राजब्बर के तूफानी दौरे के दौरान बाह में सुरेंद्र पाथरे ने अपने साथ बसपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से जोड़ा था।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्ष के लोग राहुल गांधी में आस्था जता रहे है। इसलिए आज बसपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कार्यालय जयपुर हॉउस पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के समक्ष अशोक सिंह व सुरेंद्र पाथरे के नेतृत्व में शिल्पकार समाज के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में अपनी आस्था जताई। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले व्यक्ति का माला पहना कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Comment