Home » बिना टोल दिए निकलने पर टोलकर्मियों से उलझे भाजपा नेता का वीडियो वायरल

बिना टोल दिए निकलने पर टोलकर्मियों से उलझे भाजपा नेता का वीडियो वायरल

by pawan sharma

आगरा। सुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा पार्टी के नेता सत्ता के नशे में चूर नजर आ रहे हैं। ऐसा की कुछ कारनामा भाजपा के जिला महामंत्री मनोज राघव ने कर दिखाया है। भाजपा का यह नेता टोल कर्मियों से उलझता और सत्ता की हनक दिखाते हुए नजर आया। टोल कर्मियों पर सत्ता का दवाब बनाते हुए भाजपा के इस नेता का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जो इस समय मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।

घटना आगरा रिंग रोड टोल प्लाजा की है। बताया जाता है कि इस टोल प्लाजा से भाजपा नेता बिना पैसे दिए टोल से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी टोल कर्मियों ने भाजपा नेता को रोक दिया। टोल कर्मियों ने भाजपा नेता मनोज राघव से लाइन में लगकर टोल से निकलने के लिए बोला। इतना सुनते ही यह भाजपा नेता बिगड़ गए और टोल पर लगे बेरिकेटिंग को फेकने लगे। भाजपा नेता के बेरिकेटिंग फेकने और विवाद करते हुए टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

भाजपा नेता की ये दबंगई टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है। तस्वीरों में दिखने वाले भाजपा नेता मनोज राघव बताए जा रहे हैं जो भाजपा में जिला महामंत्री है और आगरा के थाना एत्मादपुर के रहन कला के हैं।

Related Articles

Leave a Comment