Home » भाजपा नेता ने की खुलेआम गुंडई, होटल संचालक पर किया हमला

भाजपा नेता ने की खुलेआम गुंडई, होटल संचालक पर किया हमला

by pawan sharma

आगरा। एक तरफ योगी सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर इस प्रयास को भाजपा के नेता ही पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। भाजपा नेता की गुंडई खुलकर देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ ताजगंज थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा में देखने को मिला।

एक दबंग भाजपा नेता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक होटल संचालक पर हमला कर दिया। भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने लाठी डंडे, हौकी और लोहे की रॉड से होटल संचालक को जमकर पीटा। जिसमें होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। होटल संचालक को इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस संबंध में पीड़ित से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जाता है कि पीड़ित होटल संचालक अपने निजी काम से जा रहा था तभी भाजपा के दबंग नेता सुधीर और राठौर ने उसे देख लिया और अपने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। बेरहमी से पीटने के बाद घायल अवस्था में भाजपा नेता और उसके समर्थक होटल संचालक विजय राठौर को वहीं छोड़ कर भाग गए।

लोगों की मदद से पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कर होटल संचालक पर यह हमला क्यों हुआ। क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment