Home » नाराज़ किसान वर्ग को मनाने में जुटे भाजपा किसान मोर्चा

नाराज़ किसान वर्ग को मनाने में जुटे भाजपा किसान मोर्चा

by pawan sharma

आगरा। पिछले कई दिनों से आवारा पशुओं से किसान वर्ग परेशान है। आवारा पशुओं पर सरकार की ओर से कोई लगाम न लगाए जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। खून पसीने से सींची गयी फसल को बर्बाद देखकर किसान मौजूद योगी और मोदी सरकार को कोस रहा है। किसान एक तरह से योगी और मोदी के खिलाफ लामबंद दिखाई दे रहा है। किसानों को मनाने और पार्टी की नीतियों को उन तक पहुँचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान कुम्भ महाअभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत गांव गांव में जनसंपर्क और चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को शीशियां के नगला, नगला ककरारी, पचगाई खेरा गांव में जनसंपर्क कर किसानों से मुलाकात की गई और चौपाल लगाकर भाजपा की ओर से किसानों के लिए किए जा रहे कार्यो और योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस चौपाल में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार चाहर, विधायक हेमलता दिवाकर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा चौ. रामवीर सिंह मौजूद रहे जिन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया और आवारा पशुओं द्वारा तबाह की गई फसल पर अपना दुख व्यक्त किया।

विधायक हेमलता दिवाकर ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है और आवारा पशुओं के लिए गोशालाएं बनाई जा रही है। आगरा ग्रामीण विधान सभा में 7 गौशालाओं को मंजूर कराया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार ने कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना व अन्य बहुत सारी लाभकारी योजनाएं किसानों के लिए चलाई जा रही हैं जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। चौ रामवीर सिंह ने कहा किसानों की मदद किसान मोर्चा की प्राथमिकता है।

इस मौके पर डॉ नेम सिंह, गोविंद चाहर, रंधोर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर लाखन सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक राय, जितेंद्र रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment