Home » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला की हालत गम्भीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला की हालत गम्भीर

by pawan sharma

फतेहाबाद शमशाबाद रोड पर बुधवार दोपहर शमशाबाद की ओर से आ रही एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गयी और बाइक पर बैठी हुई उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को खोजने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवला अ‌हीर इरादत नगर निवासी कृष्णा 25 वर्ष पुत्र बाबूलाल अपनी मां सरोज को लेकर फतेहाबाद आ रहा था शमशाबाद रोड पर ग्राम झाल के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों ही सड़क पर जा गिरे। कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी तथा सरोज गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

पीछे से बाइक पर आ रहे बाबूलाल और उसके रिश्तेदार गुड्डू पुत्र तेज सिंह ने घायल सरोज को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Comment