Home » बाइक सवार लुटेरों का बढ़ा आतंक, नगर निगम महिला कर्मचारी को बनाया निशाना

बाइक सवार लुटेरों का बढ़ा आतंक, नगर निगम महिला कर्मचारी को बनाया निशाना

by pawan sharma

आगरा। शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। बाइक सवार लुटेरे पर्यटकों के साथ शहरवासियों को अपना निशाना बना रहे है। शुक्रवार को इन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने नगर निगम की एक महिला कर्मचारी को निशाना बनाया। दिन दहाड़े बाइक लुटेरे महिला से उसके घर के पास से ही बैग छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तब तक तो बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। इस घटना की सूचना पीड़ित महिला ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस में पीड़ित महिला से सारी जानकारी जुटाई और अज्ञात बाइक सवार लुटेरों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराकर कार्यवाही शुरु कर दी।

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड रुई की मंडी के पास की है। महिला नगर निगम कर्मचारी है। पीड़ित महिला रीना ने बताया कि वो अपने लोन के काम के सिलसिले में जयपुर हाउस स्थित स्टेट बैंक गयी थी। बैंक से वापस आने के दौरान वो अपने घर के पास रुई की मंडी पहुँची थी कि पीछे से बाइक सवार आये और बैग छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये नगद थे जो लुटेरे लूट कर ले गए।

घटना पर पहुँची पुलिस ने पीड़ित महिला से इस घटना की जानकारी ली और अज्ञात लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये।

Related Articles

Leave a Comment