Home » भजन सम्राट के कार्यक्रम में देखने को मिलेगी भजन गायकों की जुगलबंदी, इस दिन होगा आयोजन

भजन सम्राट के कार्यक्रम में देखने को मिलेगी भजन गायकों की जुगलबंदी, इस दिन होगा आयोजन

by pawan sharma

आगरा। आगामी 24 मार्च शनिवार को मुंबई वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की भजन संध्या का कार्यक्रम आगरा में आयोजित है। यह भजन संध्या आगरा के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होनी है। भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की भजन संध्या मुरलीधर मनोहर संस्था द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया।

मुरली मनोहर संस्था के पदाधिकारियों ने भूमि का पूजन मंत्रों की आहुति से किया। पंडित विनोद बिहारी शास्त्री ने विधि विधान के अनुसार भूमि पूजन कराया।

मुरलीधर मनुहर संस्था एक धार्मिक और सामाजिक संस्था है। जो पिछले 12 वर्षों से भजन संध्या का आयोजन करती आ रही है । संस्था के अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने बताया इस बार भजन संध्या में एक अलग ही छटा देखने को मिलेगी। जिसमें श्रोताओं को भजन गायकों की जुगलबंदी झूमने पर मजबूर कर देगी।

विनोद अग्रवाल की भजन संध्या के लिए मुरलीधर मनुहर संस्था ने तैयारियां तेज कर दी है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों द्वारा इस ग्राउंड में महिला पुरुषों के प्रशासन हेतु उचित व्यवस्था की जाएगी। भक्ति रस में डूबने वाले भक्तों हेतु स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही साथ सड़क पर यातायात में कोई परेशानी ना हो इसके लिए संस्था ने विशेष प्लान बना रखा है।

Related Articles

Leave a Comment