Home » नहीं रहे भजन सम्राट विनोद अग्रवाल, अंतिम संस्कार आज होगा वृंदावन मे

नहीं रहे भजन सम्राट विनोद अग्रवाल, अंतिम संस्कार आज होगा वृंदावन मे

by pawan sharma

आगरा। मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मेरे प्राण धन श्री राधे जैसे दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले भजनों के जनक प्रख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल का मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे नयति हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले दो दिन से यहां भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर एक बजे वृंदावन में केशीघाट के पास किया जाएगा। मुंबई से उनके परिजन यहां पहुंचने वाले हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही देश भर के भजन गायक और धर्मप्रेमी उनके आवास पर जुटना शुरू हो गए हैं।

भजनों के मध्यम से भक्ति रस की धारा प्रवाहित करने वाले विनोद अग्रवाल को पिछले शनिवार को नयति हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया था। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें संक्रमण था, डाक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए। वे पिछले तीन दिन से सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद अग्रवाल काफी समय से वृंदावन के गोविंद गली स्थित बैकुंठ आश्रम में निवास कर रहे थे, जबकि उनका पूरा परिवार मुम्बई में ही रहता है। उन्होंने देश विदेश में करीब पंद्रह सौ से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Comment