Home » मुलायम सिंग यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में मिला ग्रेनेड, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

मुलायम सिंग यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में मिला ग्रेनेड, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

by pawan sharma

आगरा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लिया और इसकी पूरी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम झंडाहार की है जो मुलायम सिंह यादव के रूट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी में अपना नामांकन करने के सपा मुखिया अखिलेश के साथ मैनपुरी-इटावा मार्ग से आ रहे हैं। जबकि ग्रेनेड मैनपुरी शिकोहाबाद मार्ग पर मिला है। दोनों ही रास्ते अलग-अलग हैं। इस बात को लेकर प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है लेकिन एक साथ दो पूर्व मुख्यमंत्री के आने और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा ओर बड़ा दी है। इतना ही नही मैनपुरी पार्टी कार्यालय पर भी सुरक्षा के लिहाजे से जांच पड़ताल कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।

इस घटना के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि सपा संरक्षक का नामांकन के दौरान निकलने वाला जुलूस का रूट बदला जाएगा लेकिन ऐसा नही हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंग लगा, कबाड़ जैसा हैंडग्रेनेड मिला है। यह किसी भी तरह से इस्तेमाल के लायक नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस इसकी जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिरकार यह हैंड ग्रेनेड कहाँ से आया है और किसने इसको यहां फेका है।

Related Articles

Leave a Comment