Home » ‘आशा किरण समृद्धि’ संस्था ने मलिन बस्तियों में जगाई स्वच्छ्ता की अलख

‘आशा किरण समृद्धि’ संस्था ने मलिन बस्तियों में जगाई स्वच्छ्ता की अलख

by pawan sharma

आगरा। भारत सरकार की ओर से पूरे देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को आगरा में भी तमाम सामाजिक संस्थाएं आगे बढ़ा रही हैं जिससे अपने आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ शहर को स्वच्छ बनाए जाए।

इस कड़ी में आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन संस्था की ओर से पिछले काफी समय से स्लम एरिया में एक कदम स्वच्छ्ता की ओर अभियान चलाकर मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को जागरूक कर रही है। विशेषकर ये संस्था महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

रविवार को आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन संस्था की ओर से गोकुलपुरा स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के पास गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में ACM चतुर्थ विनीता सिंह पहुँची थी, जिन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया और उसके फायदे भी बताये। इतना ही नहीं संस्था की ओर से क्षेत्रीय महिलाओं को 50 से अधिक डस्टबिन वितरित किये और घर का कूड़ा इसी में डालने की अपील की।

इस दौरान संस्था ने मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया और उन्हें पाठन सामग्री के साथ-साथ अपने आप को स्वच्छ रखने के लिए टूथब्रश टूथपेस्ट के साथ अन्य सामग्री वितरित की।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा रचना सिंह, डॉ. कमलेश, सुधा उपाध्याय, रीनू वर्मा, संध्या, प्रतिमा भार्गव, मंजू सिंह, अशोक गोला, पार्षद राजेश प्रजापति, धनवान गुप्ता, अंजू दक्ष, सीमा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment