Home » ब्रह्मकुमारी आश्रम संचालक पर दुराचार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रह्मकुमारी आश्रम संचालक पर दुराचार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by pawan sharma

आगरा। ब्रह्मकुमारी आश्रम में रहने वाली एक सेविका ने आश्रम के संचालक पर दुराचार का आरोप लगाया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम की सेविका ने इसकी पुलिस से शिकायत की है। सेविका की ओर से शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और आश्रम के संचालक को थाने ले आई और उसकेे खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया। इतना ही नही इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम का है। बताया जाता है कि इस आश्रम की एक सेविका दोपहर को घबराती हुई थाने पहुँची और आश्रम के संचालक भगवान दास पर बलात्कार का आरोप लगाया। पीड़ित युवती का कहना था कि आश्रम का संचालक कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है और मौका मिलते ही रेप का प्रयास करने लगता है। चुप रहने के कारण छेड़खानी करना उसकी आदत हो गयी है। यह अकेले उसके साथ ही नही आश्रम की अन्य सेविकाओं की भी छेड़खानी की शिकायत है।

आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह अपने ऊपर लगे आरोपो को झुठलता रहा लेकिन यह कहते हुए उसकी जुबान उसका साथ नही दे रही थी।

एएसपी गोपाल चौधरी का कहना था कि दोपहर को एक युवती ने सिकंदरा थाने में शिकायत की थी कि ब्रह्मकुमारी आश्रम के संचालक ने उसके साथ बलात्कार किया है। इस सूचना पर टीम पहुँची थी आरोपी को हिरासत के ले लिया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर आश्रमों की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अभी तक ब्रह्मकुमारी आश्रम पर ऐसा कोई दाग नही था लेकिन अब यह भी बेदाग नही रहा।

Related Articles

Leave a Comment