Home » आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप, लोगों की बिगड़ी तबियत

आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप, लोगों की बिगड़ी तबियत

by pawan sharma

मथुरा। शनिवार सुबह मथुरा के थाना हाइवे के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया जब फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस के रिसाव के कारण करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गयी जिससे वहाँ मौजूद लोगों के हाथपांव फूल गए। इस घटना की जानकारी मालिक को दी गयी। फैक्ट्री में गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने तुरंत गैस रिसाव के कारण बीमार पड़े लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

घटना गांव नगला चंद्रभान के पास स्थित आइसक्रीम फैक्टरी की है। लोगों ने बताया कि बताया शनिवार सुबह अचानक से फैक्ट्री का गैस पाइप टूट गया जिसके कारण अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे धीरे अमोनिया गैस गांव नगला चंद्रभान में फैल गई। अमोनिया गैस फैलने से गांव के लोगों का दम घुटने लगा और सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस और फैक्टरी कर्मचारियों को सूचना दी। गैस रिसाव होने की सूचना पाकर इलाका पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर बीमार लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां अब सभी हालत ठीक बताई जा रही है।

मौके पर पहुँची पुलिस ने अमोनिया गैस के रिसाव के कारण किसी तरह की कोई क्षति और जानमाल की हानि न हो इसके लिए पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कर दिया है। घटना की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुँच गए और फैक्टरी के कर्मचारीयो के साथ फैक्टरी के पाइप से गैस के रिसाव रोकने में जुट गए। काफी देर बाद गैस पाइप ठीक किया जा सका। वहीं गैस रिसाव होने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। 

Related Articles

Leave a Comment