Home » अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया प्रतिभाओं का सम्मान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया प्रतिभाओं का सम्मान

by admin

फतेहाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चिम्मन लाल की बगीची पर 400 विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल व इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विधायक जितेंद्र वर्मा, डॉ राजेन्द्र सिंह, चेयरमेन आशा देवी इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र वर्मा ने कहा हमें राष्ट्र के निर्माण के लिए एक मंच चाहिए। समाज के लिए विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और कहां समाज से लिया समाज को दिया। ऐसी सोच वाला संगठन एबीवीपी है। विशिष्ट अतिथि डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा हमें गमले का पौधा नहीं हमे जंगल का पौधा बनना है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने कहा समाज हित के लिए ABVP निरन्तर कार्य करता रहता है। सभी छात्र-छात्राओं को ABVP का सदस्य बन के राष्ट्र हित के लिए काम करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा देवी चक ने की। संचालन आरती जिंदल ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से रामसेवक मल्ल, मनोज गुप्ता, उत्तमचंद ज्वेलर्स, प्रमोद गुप्ता, मनीष चक, राजकुमार चक तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment