Home » लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव की नो एंट्री पर जमकर हुआ बवाल

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव की नो एंट्री पर जमकर हुआ बवाल

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ प्रशासन ने लखनऊ एयरपोर्ट पर प्लेन में जाने से रोक दिया। सूबे की सरकार की इस कार्यगुजारी से राजनीति में भी भूचाल आ गया है। सदन में तो विरोध हो ही रहा है तो वहीं नाराज सपा कार्यकर्त्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अध्यक्ष को रोके जाने से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और योगी सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने किया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि योगी और मोदी सरकार अखिलेश यादव से डरके अब तानाशाही पर उतर आई है। इसलिए तो सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री को छात्रनेता के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोक दिया गया। उनका कहना था कि पार्टी के अध्यक्ष के सम्मान में किसी तरह की कमी आई तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार यही नहीं रुके। उनका कहना था कि भाजपा सरकार दोहरा चेहरा लेकर जनता के बीच है। जब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने योगी का हेलीकाप्टर नही उतरने दिया तो बवाल काटा और यहां तो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को ही यूपी के कार्यक्रम में शामिल नही होने दिया जा रहा है। जहरीली शराब कांड में सपाइयों पर आरोप लगाने पर वाजिद निसार ने भाजपा की सरकार को भ्रष्ट बताया और इन्ही के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में जहरीली शराब बनने की बात कही जिससे सैकड़ो लोगों की मौत हो गयी।

सपाइयों ने साफ कहा कि पार्टी अध्यक्ष का सम्मान सर्वोपरी है अगर उसमें कमी आई तो ईंट का जवाब पत्थर से देना सपाई बखूबी जानते है।

Related Articles

Leave a Comment