Home » अखिलेश यादव चश्मा लगाएं- केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री

अखिलेश यादव चश्मा लगाएं- केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा आए थे। आगरा आये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कई कार्यक्रम लगे थे। कार्यक्रमों की कड़ी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस भी पहुंचे। सर्किट हाउस में जैसे ही केशव प्रसाद मौर्य का काफिला रुका तो गाड़ी से उतर कर केशव प्रसाद मौर्य सीधे भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच गए। तकरीबन आधे घंटे तक खुले पार्क में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से बात की। उनकी समस्याएं जानी और समस्या निराकरण का आश्वासन भी दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह की जयंती है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं और प्रदेश के साथ केंद्र की सरकार भी किसानों के लिए तमाम कार्यकारी योजनाएं लेकर आई है।

प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लॉ एन्ड ऑर्डर पर भी बोले। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी कोका लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए लाया गया है। यानी यूपी कोका उन लोगों के लिए है। जो लोग प्रदेश के बड़े भू माफिया हैं। प्रदेश के बड़े शराब तस्कर है या फिर प्रदेश में जो बड़े अपराधी है जिन पर दर्जनों मुकदमा दर्ज है। एक बड़े अपराधी के लिए यूपी कोका बनाया गया है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि विधानसभा में जब अखिलेश यादव यूपी कोका पर बोल रहे थे। तब मुझे लग रहा था कि यूपी कोका से अखिलेश यादव इतने परेशान क्यों हैं। जबकि यह यूपी कोका अखिलेश यादव के लिए नहीं बनाया गया है। अगर अखिलेश यादव के साथ कोई बड़ा भू माफिया बड़ा शराब तस्कर या बड़ा अपराधी होगा तो उस पर यूपी कोका लागू होगा।

प्रदेश और केंद्र प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दावा है कि 9 महीने की यूपी की सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है। किसानों के लिए तमाम कार्यकारी योजनाएं आई हैं और आने वाले दिनों में भी यूपी में विकास की गंगा बहने वाली है।

Related Articles

Leave a Comment