Home » आगरा आये प्रवीण तोगड़िया ने ये एलान कर बढ़ा दी मोदी सरकार की मुश्किलें

आगरा आये प्रवीण तोगड़िया ने ये एलान कर बढ़ा दी मोदी सरकार की मुश्किलें

by pawan sharma

आगरा। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने राजनैतिक दल बनाये जाने का ऐलान करके भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। आगरा आये राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनेतिक दल की घोषणा की। इस राजनैतिक दल के नाम की घोषणा 9 फरवरी को को दिल्ली में करेंगे।

शुक्रवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आगरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आये थे। इस बैठक में 22 विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर अपने अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया और उसके बाद बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया।

उनका कहना था कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नही करा सकते क्योंकि राम से ज्यादा अब वोटो की चिंता सताने लगी है। इस बैठक के दौरान ही राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष ने राम मंदिर के लिए अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया जिसके नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

संगठन अध्यक्ष का कहना था कि इस पार्टी के माध्यम से भाजपा की पोल खोली जाएगी और अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश के लोगों से वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का वायदा करके भाजपा पलट गई है लेकिन लोगों का समर्थन मिलने पर राम मंदिर बनाने का वायदा किया।संगठन अध्यक्ष की इस घोषणा से संगठन कार्यकर्ताओं का जोश थम नही रहा है। राम मंदिर निर्माण और पार्टी को लेकर सभी प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Comment