Home » आगरा जिला प्रशासन के सर्वाधिक मतदान के लक्ष्य को झटका, यहां हुआ मतदान का बहिष्कार

आगरा जिला प्रशासन के सर्वाधिक मतदान के लक्ष्य को झटका, यहां हुआ मतदान का बहिष्कार

by pawan sharma

आगरा। चुनाव आयोग के साथ साथ आगरा जिले के प्रशासन ने आगरा जिले में 100 प्रतिशत मतदान कराने को लेकर तमाम प्रयास किये थे लेकिन प्रशासन और चुनाव आयोग के यह प्रयास धरे के धरे रह गए। आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के तमाम गांव में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने से मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसकी शुरुआत पिनाहट ब्लॉक के बूथ संख्या 70 से हुई। इस
बूथ पर गाँव क्योरी और ऊपरी पूरा के ग्रामीण वोट डालते है लेकिन सुबह इस गांव के लोग मतदान केंद्र नही पहुँचे बल्कि शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों के एकत्रित होकर चुनाव बहिष्कार की सूचना से प्रशासन के हाथपांव फूल गए। चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे।

ग्रामीणों का कहना था की चुनाव के समय सब आ जाते हैं लेकिन चुनाव निकल जाने के बाद कोई भी जन प्रतिनिधि या जिला प्रशासन के लोग सुध तक लेने नही आते है। विगत कई वर्षो से क्षेत्र में विकास कार्यो की मांग हो रही है लेकिन कोई सुनवाई नही। गांव में आज तक सड़क का निर्माण नही हो सका है। चंबल के बीहड़ में कच्ची सड़क के कारण लोगों को खासा परेशानी होती है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों का निकलना दूभर हो जाता है। इतना ही नही क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नही है।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के गांव नगला शदी में बूथ संख्या 166 पर भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इस मतदान केंद्र पर आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट नही डाला। विकास से अछूता रहने से क्षेत्रीय लोग नाराज थे। फिलहाल कुछ भी हो लेकिन मतदान के बहिष्कार ने प्रशासन के होश जरूर उड़ा दिए है।

Related Articles

Leave a Comment