Home » आगरा कैंट स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा लैस, जानिए क्या है प्रोजेक्ट की रूप रेखा

आगरा कैंट स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा लैस, जानिए क्या है प्रोजेक्ट की रूप रेखा

by pawan sharma

आगरा। देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। आगरा पर्यटन नगरी होने के नाते इस रेलवे स्टेशन को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लेश किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों देशी विदेशी पर्यटक ताजमहल को निहारने के लिए ट्रैन के माध्यम से आगरा पहुँचते है। आगरा कैंट स्टेशन पर्यटकों के लिहाजे से स्वच्छ और सुंदर हो इस पर आगरा रेल मंडल के अधिकारी काम कर रहे हैं।

आगरा रेलमंडल के अधिकारी कैंट स्टेशन की कायापलट कर उसे सुंदर और स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं। आगरा रेलमंडल अधिकारीयो ने कैंट स्टेशन पर हरित पट्टिका डेवलप करने की योजना तैयार की है जिस पर जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा। आगरा रेलवे मंडल की ओर से कैंट स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया को हरित पट्टिका के लिए चुना है। अधिकारी इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में लगने वाली पार्किंग को दूसरी ओर शिफ्ट करने जा रहे है। अधिकरियों का कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की रूप रेख तैयार कर ली गयी है।

अपर रेल मंडल अधिकारी मुदित चंद्र का कहना है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। इतना ही नही नार्थ और साउथ कॉरिडोर का भी यह महत्वपूर्ण भाग है इसलिए इस स्टेशन को ओर भी बेहतर बनाया जा रहा है। अपर रेल मंडल अधिकारी मुदित चंद्र का कहना है कि पर्यटकों को आगरा कैंट स्टेशन के बाहर निकलते ही अच्छा और सुखद अनुभव हो इसके लिए कैंट स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में हरित पट्टिका बनाई जाएगी। इस एरिया को डेवलप किया जाएगा साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन के बीच की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा जिससे पर्यटकों और यात्रियो के वाहन आसानी से निकल सके। इस हरित पट्टिका के माध्यम वृक्षारोपण किया जाएगा। इस योजना पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment