Home » आगरा आये अन्ना ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा

आगरा आये अन्ना ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा

by pawan sharma

आगरा। जनलोकपाल बिल और किसानों की समस्याओं को ले अन्ना हजारे एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। 23 मार्च 2018 से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस अनशन आंदोलन के लिए अन्ना देशभर में शहर शहर जाकर सफाई कर रहे हैं और लोगों को भ्रष्टाचार खत्म करने की इस लड़ाई में उनके साथ जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

आगरा में शहीद स्मारक पर अन्ना हजारे ने एक सभा को संबोधित किया और सभी लोगों से 23 मार्च 2018 को दिल्ली पहुंचने की अपील की।

अन्ना ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन आज भी भ्रष्टाचार का गुलाम है। राजनैतिक दल भ्रष्टाचार को खत्म नहीं करना चाहते हैं जिसकी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। आम जनता को अन्ना ने अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को अपने संघर्ष की कहानी भी सुनाई और कहा कि उन्हें करोड़ों के अवार्ड मिले लेकिन उनके अकाउंट में कोई रुपया नहीं है। वह पूरे जीवन में आनंद के साथ ही आंदोलन करते रहे।

अन्ना का कहना था कि वह गांव समाज व देश के लिए आंदोलन कर रहे हैं और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना ही उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल उद्योगपतियों की चिंता कर रहे हैं और विकास के नाम पर इंडस्ट्री लगा रहे हैं जबकि किसानों की बात कोई नहीं करता।

नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी दोनों को भी आड़े हाथों लिया और कहा दोनों को उद्योगपतियों की चिंता है। वहीं उन्होंने लोकपाल बिल मामले पर भी पिछली यूपीए और अब की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा पहले मनमोहन सिंह ने कमजोर बिल पेश किया फिर नरेंद्र मोदी ने इस बिल में से अधिकारियों, सांसदों को भ्रष्टाचार के मामलों से बाहर कर दिया। लिहाजा अब इस बिल के कोई मायने नहीं रह जाते हैं और इसमें बड़े संशोधन की आवश्यकता है जिसको लेकर वे आंदोलन कर रहे है।

अन्ना हजारे ने शहीद स्मारक में मौजूद जनता से 23 मार्च को नई दिल्ली पहुंचने की अपील की साथ ही उनके आंदोलन को सफल बनाते हुए देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने की मुहिम में सहयोग का वादा लिया। अन्ना हजारे के साथ आए सभी ने भी किसानों के मामले पर जनता को इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जहां कर्नल उमेश वर्मा ने इस जनसभा का इंजन सभा के उद्देश्य और सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपने विचार रखें तो वही कार्यक्रम का संचालन सूबेदार राजेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम के दौरान लगातार अन्ना हजारे भारत माता की जय के नारे लगा यहां लोगों में जोश भरते रहे। इस दौरान शहर के तमाम समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि वह बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment