Home » घर में आग लग जाने के बाद सड़क पर आ गया पूरा परिवार, ‘जीवन धारा’ ने की मदद

घर में आग लग जाने के बाद सड़क पर आ गया पूरा परिवार, ‘जीवन धारा’ ने की मदद

by pawan sharma

आगरा। पिछले दिनों धनौली निवासी शांति देवी के मकान में आग लग गयी थी। इस भीषण आग के कारण मकान में रखा हुआ सभी प्रकार का सामान जलकर राख हो गया। परिवार गरीब है। महिलाएं परिवार को संभाल रही है। शनिवार को इस पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जीवन धारा समिति के सदस्य पहुँचे थे। समिति के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पीड़ित परिवार की स्थिति देखकर सभी का मन द्रवित हो उठा।

समिति के सदस्यों ने इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए खानपान की सभी वस्तुये उपलव्ध कराई और छोटे छोटे बच्चों के साथ घर की महिलाओं के लिए कपड़े भी दिए।

जीवन धारा समिति के सदस्यों का कहना है कि पीड़ित परिवार की इस घटना के बाद से स्थिति दयनीय बनी हुई है। घर में लगी आग के कारण मकान में रखा खानपान के समान के साथ कपड़े और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। इस परिवार को खानपान का सामान और एक महीने का राशन उपलब्ध कराया और उन्हें कपड़े भी भेंट किये।

जीवन संस्था के सदस्यों ने बताया कि पीड़ित परिवार की महिलाओ ने मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। घर का भ्रमण किया तो स्थिति भयानक थी। घर का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। संस्था के साथ पड़ोसियों ने भी उस घटना पर दुख प्रकट किया। आज इस पीड़ित परिवार की मदद की गई है।

जीवन धारा संस्था ने बताया कि भविष्य में भी पीड़ितों की मदद का यह प्रयास जारी रहेगा जिससे कोई पीड़ित मदद की आस में अपना जीवन न खो दे।

Related Articles

Leave a Comment