Home » कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ‘आप’ पार्टी ने तैयार की आगामी रणनीति

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ‘आप’ पार्टी ने तैयार की आगामी रणनीति

by admin

बैठक के दौरान सभी विधानसभाओं की कमेटी, मोर्चा प्रकोष्ठों की कमेटियों के गठन का विस्तार पर गहनता से चर्चा की गई जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सके। प्रदेश सह प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पार्टी के विस्तार के लिए अपने सुझाव दिए।

आगरा। आम आदमी पार्टी आगरा की जिला इकाई एवं कार्यकर्ताओं के साथ बोदला स्थित एक रेस्टोरेंट पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ता से संवाद किया गया और आगामी संगठन विस्तार की योजना को अमलीजामा पहनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने की और प्रदेश सचिव दिनेश पटेल भी मौजूद रहे।

सभाजीत सिंह ने प्रदेश के गुंडाराज पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे गंभीर विषयों पर तीखा हमला बोला और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का आवाहन किया जिससे आम व गरीब पीड़ित व्यक्ति की लड़ाई को आप पार्टी मजबूती के साथ लड़ सके।

प्रदेश सह प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तब से अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। अपराधियो के हौसले बुलंद है। यूपी में क्राइम चरम पर है लेकिन फिर भी सूबे के मुखिया को सिर्फ प्रदेश में सुशाशन ही नजर आता है। इतना ही नही पीड़ित पर ही पुलिस का अत्याचार बढ़ रहा है और लोगों के विरोध को भी दबाया जा रहा है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से सदस्यता कैम्प का भी आयोजन किया गया और लोगों को अपनी पार्टी की नीतियों से रूबरू करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक के शुरू होने से पहले महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से कपिल बाजपेई जिलाध्यक्ष,जे के गुप्ता, अनुज गुप्ता, मुन्ना भदोरिया, कुशल पाल नादऊ, दिलीप बंसल, शेखर चतुर्वेदी, अनमोल बंसल, डॉ बी डी खान, सलमान जमा खान, आवेश बघेल, अशोक शर्मा, विष्णु दयाल शर्मा, विशाल भारद्वाज, योगेश उपाध्याय, रीता गुप्ता, विजेता शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, मनमोहन सिंह वालिया, अमित कुमार, हिमांशु चौरसिया, विजय, राजकुमार भारती आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment