Home » सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत

सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत

by admin

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ईधौंन घाट पर एक युवक को सेल्फी लेना उस समय भारी पड़ गया जब वह गणेश विसर्जन के लिए यमुना नदी में उतर गए। संदीप दादू नगर फिरोजाबाद निवासी अपने मित्रों के साथ यमुना नदी में विसर्जन के दौरान सेल्फी ले रहा था। अचानक यमुना नदी में पैर फिसलने के कारण संदीप और उसके दो साथी एक साथ यमुना नदी में जा गिरे। पैर फिसलने के कारण संदीप गहरे गड्ढे की तरफ चला गया तथा दोनों दोस्तों ने पुल की रॉड को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तीनों युवकों को डूबता देख बचाने का प्रयास किया। मछुआरों ने दो युवकों को बचा लिया लेकिन संदीप की जान नहीं बच सके।

बता दें कि फिरोजाबाद की वी मार्ट कंपनी में काम करने वाले युवकों का ग्रुप फतेहाबाद के गांव ईधौंन यमुना घाट पर विसर्जन के लिए आए थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। संदीप की मौत के बाद संदीप के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment