Home » 60 वर्षीय वृद्धा क़े साथ की हैवानियत, मासूम किशोर की निर्मम हत्या

60 वर्षीय वृद्धा क़े साथ की हैवानियत, मासूम किशोर की निर्मम हत्या

by pawan sharma

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के सेहत गाँव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिससे हर ग्रामीण की रूह तक काप गयी। अज्ञात हमलावरों ने 14 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या कर दी तो 60 वर्षीय वृद्धा को भी नहीं छोड़ा। बताया जाता है कि हमलावरों ने पहले वृद्धा के साथ रेप का प्रयास किया और उसमे सफल न हो पाने के कारण दोनों पर हमला किया। जिसमे किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं वृद्धा को गंभीर हालात में निजी अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।

मामला बलदेव के सेहत गांव का है। बताया जाता है कि पीड़ित नवल किशोर की माँ सुशीला (काल्पनिक नाम) अपने पौत्र के साथ खेत पर सो रही थी। तभी रात को अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी पीड़ित नवल किशोर को खेत पर आने पर हुई। इस घटना से गांव और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए। जहा पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment