Home » माँ को इस हालत में देख सदमे में पहुंची 5 साल की बेटी

माँ को इस हालत में देख सदमे में पहुंची 5 साल की बेटी

by admin

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में एक मासूम बच्ची की उस समय चीख निकल गयी जब उसने अपनी माँ को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर मासूम ने पडोसी आंटी को जगाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतका के पति को दे दी है जो इस समय एटा में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य कर रहा है।

इस घटना से मृतका की 5 साल की मासूम सदमे में है। मासूम ने बताया कि माँ ने उसे प्यार से सुलाया था जब उसे प्यास लगी तो माँ को लटका हुआ देखा और माँ कुछ नहीं बोल रही थी।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि मृतका के पति को सूचित कर दिया है। मृतका अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी। 5 साल की वैष्णवी अपनी मां की इकलौती संतान थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या घटना के पीछे गृह क्लेश प्रतीत हो रहा है लेकिन फिर भी मृतका की मौत के पीछे कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Comment