Home » ताजगंज में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, 19 लड़कियां गिरफ़्तार

ताजगंज में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, 19 लड़कियां गिरफ़्तार

by admin

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में स्थित बॉडी स्पा सेंटरों में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने कई लड़कियों को हिरासत में लिया और अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर मालिकों पर कार्यवाही की।

मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ताजगंज क्षेत्र के एमजी टॉवर और होटल डीलक्स इन में बनी दुकानो में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक कार्य चल रहा है और यहाँ पर स्पा सेंटर भी अवैध रूप से चल रहे है। इस सूचना पर प्रशाशनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ ताजगंज थाना क्षेत्र में छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के दौरान स्पा सेंटरों से 19 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं इन स्पा सेंटरों पर भी कार्यवाही की गई है।

छापामार कार्यवाही टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य हो रहा है। इसी सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। इन स्पा सेंटरों से अनैतिक वस्तुयों को एकत्रित किया गया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles