Home » 13 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल हुई वापस

13 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल हुई वापस

by admin

आगरा। यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट की और से देश में 13 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल वापस हो गयी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप संचालक की लंबे समय से पेंडिंग पड़ी मांगों को पूरा करने का आशवाशन दिया है। जिसके बाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल को को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की प्रमुख मांगो में पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने और उन्हें बेहतर मार्जिन दिये जान के साथ साथ पेट्रोल डीज़ल की रोज बदल रही कीमतों से उपभोक्ताओं और डीलर्स को हो रहे नुकसान को दूर करने की मांग शामिल है।

पेट्रोल पम्प स्वामी शब्बीर अब्बास और समीर अब्बास का कहना है कि हड़ताल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आवाहन पर स्थगित हुई है अगर केंद्र से मांगो पर सहमति नहीं बनी तो फिर उचित कदम उठाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment