Home » 10 वर्ष की बालिका से एक युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पास्को एक्ट में आरोपी को भेजा जेल

10 वर्ष की बालिका से एक युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पास्को एक्ट में आरोपी को भेजा जेल

by pawan sharma

यूपी के फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के एक गांव में एक 10 वर्षीय बालिका से पड़ोस के ही एक लड़के ने रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तथा शिकोहाबाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पीड़ित बालिका शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती है जिसका इलाज किया जा रहा है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पीड़ित लड़की रात को घर में अकेली थी। उसकी बड़ी बहन और उसकी मां काम से कहीं बाहर गए हुए थे। पास में रहने वाला एक युवक घर में आ गया और उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के बताने पर घर वालों ने पड़ौसी युवक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने भी इस पर तत्काल ही एक्शन लेते हुए कार्यवाही कर दी है। आरोपी को तो गिरफ्तार किया है साथ ही पीड़ित बालिका को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है जहां महिला चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

सीओ शिकोहाबाद ने बताया कि 10 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Comment