Home » 10 दिवसीय एनसीसी शिविर का शुभारंभ, 500 से अधिक कैडेट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण

10 दिवसीय एनसीसी शिविर का शुभारंभ, 500 से अधिक कैडेट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण

by pawan sharma

आगरा। वन यूपी बटालियन एनसीसी आगरा द्वारा एटीसी-5 का आयोजन श्री राम आदर्श महाविद्यालय, पनवारी, आगरा में शुरु हो गया। 10 दिनों तक चलने वाले इस एनसीसी कैम्प में
476 छात्र कैडेट्स व 39 छात्रा कैडिटस ने भाग लिया है जो आगरा कॉलेज, डीआई, सरस्वती विद्या मंदिर, आर ई आई, जीआईसी, दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा, सीआईसी अकोला, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, रतन समाज कॉलेज से हैं, इस शिविर के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को मजबूत बनाने के साथ उसमे नेतृत्व क्षमता को निखारा जायेगा।

कैम्प के शुभारंभ पर कमांडेंट कर्नल ओ.पी.पांडे ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि मिल-जुलकर अनुशासन में रहना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना ही कैंप का मुख्य उद्देश है। उन्होंने कैंप में हाइजीन और सैनिटेशन की जानकारी देने के साथ और जल का उचित प्रयोग पर ध्यान देने पर विशेष बल दिया। शिविर में कैडेट्स को सैन्य जीवन की जानकारी व भविष्य में सेना में अपना कैरियर बनाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

कैंप में आगरा ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजय सागवान ने भी संबोधित करते हुए अपने बहुचर्चित टॉक शो “खिचड़ी” के द्वारा भारतीय संस्कृति एवं विरासत का ऑडियो वीडियो प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा इतिहासकारों ने भारत के गौरवशाली इतिहास को सही तरीके से प्रस्तुत ना करके उन घटनाओं का वर्णन किया जो भारत के पराभव को दिखाता है जबकि चोल वंश, ललितादित्य, समुद्रगुप्त आदि वैभवशाली राजवंशों को नहीं बताया गया, जिनका काल स्वर्ण काल कहलाता था। भारत की 10 हज़ार साल पुरानी सभ्यता ऋषि मुनियों के ज्ञान पर आधारित है। भारत सदैव वसुदेव कुटुंब का पक्षधर रहा है। विश्व के विकास में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस दौरान उन्होने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कैंप में मेजर हम्बीर सिंह, कैप्टन रविंद्र त्यागी, अमित अग्रवाल, सीओ रामेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, संजीव यादव, विकास मिश्रा, लोकेंद्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment