Home » हैवी मेटल पेंट बना रहे है लोगों को रोगी!

हैवी मेटल पेंट बना रहे है लोगों को रोगी!

by admin

आगरा। दीपावली के पावन पर्व पर अपने घर को चमकाने के लिए लोग लगातार पेंट करते हुए देखे जा सकते है लेकिन कुछ छोटी पेंट कंपनी आम व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ कर रही है जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। इसका खुलासा एचबीटीयू के पेंट के रीसर्च विभाग में हुआ है। इसके अनुसार कई छोटी पेंट कंपनी के पेंट ओजोन की परत के लिए नुकसानदायक है। इन पैंट में हैवी मेटल मिला होता है जो स्लो पोइजान का काम कर रहा है। जो लोग इन पेंट का इस्तमाल कर रहे है उनके शरीर को नुकसान हो रहा है। ऐसा नहीं है कि जो दुकानदार हैवी मेटल वाला पेंट बेच रहे है उन्हें इनके नुकसान की जानकारी नहीं है लेकिन प्रॉफिट अधिक कमाने के लिए वो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।

उत्तर प्रदेश पेंट व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल का कहना है कि दुकानदारो से सिर्फ वाटर बेस्ड पेंट बेचने की अपील की गयी है। पेंट व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का कहना है कि हैवी मेटल से शरीर के साथ साथ मस्तिक पर बुरा असर डाल रहे है। फिलहाल लोगों से पेंट व्यापार मंडल अपील कर रहा है कि जो लोग घर को पेंट करने के लिए पेंट खरीद रहे है वो सिर्फ वाटर बेस्ड पेंट ही खरीदे.

बाइट – मुरारीलाल गोयल, कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पेंट व्यापार मंडल

Related Articles

Leave a Comment