Home » सैम पित्रौदा के बयान पर युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, जताया आक्रोश

सैम पित्रौदा के बयान पर युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, जताया आक्रोश

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस पार्टी के सलाहकार सैम पित्रोदा के 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर जो बयान दिया है उसने भाजपा को बैठे बिठाए राजनेतिक मुद्दा दे दिया है और भाजपा का शीर्ष नेतृव के साथ साथ स्थानीय संगठन भी इस मुद्दे को भुनाने में पीछे नजर नही आ रहा है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के इस नेता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।

कांग्रेस के इस सलाहकार सैम पित्रोदा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 1984 में जो हुआ वो हुआ उसका क्या अपने पांच साल में क्या किया। इस बयान के बाद से भाजपा ने सैम पित्रोदा के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधना सुरु कर दिया है।

शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा का पुतला फूंकते हुए कहा कि 1984 में नरसंहार हुआ लेकिन कांग्रेस के लिए वो कुछ नही है। इस तरह के व्यान देकर काँग्रेसीई ने अपनी मानसिकता को दर्शा दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव राजावत ने कहा कि सैम पित्रोदा देशद्रोही है जिन्होंने स्वीकार किया कि 1984 के सिंख दंगो में कांग्रेस का हाथ था। उन्होंने दंगे कराकर पंजाब में नरसंहार कराया ऐसे लोगो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment