Home » सर्वर ठप्प होने के बाद आक्रोशित लोगों ने की तालाबंदी, तहसील प्रशासन में हड़कंप

सर्वर ठप्प होने के बाद आक्रोशित लोगों ने की तालाबंदी, तहसील प्रशासन में हड़कंप

by admin

आगरा। पिछले तीन दिनों से सदर तहसील में रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य ना होने से पीड़ित लोगों का आक्रोश तहसील प्रशासन पर फूट गया है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और तहसील में जमकर हंगामा काटा। पीड़ित लोग नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस पहुँचे और रजिस्ट्री आफिस में तालाबंदी कर दी। आक्रोशित लोगों की ओर से सदर तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में तालाबंदी करने की खबर से तहसील प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। तहसील के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इन अधिकारियों को भी पीड़ित लोगों का गुस्से का शिकार होना पड़ा। कई दिनों से रजिस्ट्री के लिए चक्कर लगा रहे लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्य न करने का आरोप भी लगाया।

बताया जाता है कि सदर तहसील में पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री ऑफिस में सर्वर ठप चल रहा है। जिसके कारण इन तीन दिनों में कोई कार्य नहीं हो पाया है। पीड़ित लोग तीन दिनों से लगातार अपनी भूमि व मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए आ रहे हैं लेकिन अधिकारी व कर्मचारी सर्वर ठप होने की बात कहकर लोगों को टाल रहे हैं।

तीन दिनों से तहसील में रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर लगा रहे कृपाल सिंह ने बताया कि वो तीन दिन से अपने साथ गवाह को लेकर आ रहे हैं लेकिन तीन दिनों में तहसील के सर्वर तक ठीक नही हो पाया है। लोगों ने रजिस्ट्री आफिस के तालाबंदी कर अपना आक्रोश जताया है।

Related Articles

Leave a Comment