Home » श्रमिक विद्यालय में लगा स्वास्थ्य कैंप

श्रमिक विद्यालय में लगा स्वास्थ्य कैंप

by admin

आगरा। मजदूरों के बच्चों को शिक्षित बनाने और मजदूरों को विभिन सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम की ओर से धनोली स्थित श्रमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर तुलाराम शर्मा ने FPAI संस्था के सहयोग से लगाया। इस शिविर में FPAI संस्था के लोगों ने बच्चों और युवा बालिकाओं की समस्याओं को जाना, साथ ही यौन व प्रजनन से सम्बंधित जानकारी भी दी।

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान FPAI के कॉउंसलरों ने 15 से 16 साल की बालिकाओं की काउन्सलिंग भी की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी किया। इतना ही नहीं बुखार व सर्दी और अन्य बीमारियों की दवाई भी दी।

श्रमिक विद्यालय के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि समय समय पर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाती है।

स्कूल में कैंप लगाकर बालिकाओ की काउन्सलिंग करने वाले FPAI के अधिकारियो ने बताया कि स्कूलों में जाकर बालिकाओं को यौन व प्रजनन से सम्बंधित समस्याओं के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है जिससे बालिकायें ऐसी समस्याओं को अपनी माँ या बहन या दोस्त से शेयर करे और समस्या का निदान हो सके।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक बैठक भी की गयी। जिसमें बच्चों की माताओ ने भाग लिया। FPAI संस्था के पदाधिकारियों सभी महिलाओं को विभिन बीमारियों के प्रति जागरूक बनाया और उनसे निपटने के तरीके भी बताये।

Related Articles

Leave a Comment