Home » विश्व हिंदू महासंघ ने युवाओं को भारतीय संस्कृति के प्रति किया जागरूक

विश्व हिंदू महासंघ ने युवाओं को भारतीय संस्कृति के प्रति किया जागरूक

by admin

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर एकत्रित हुए जहां विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं को यह जानकारी देते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति जागरुक किया कि 31 दिसंबर या 1 जनवरी हमारा नव वर्ष नहीं है। यह ईसाइयों का नववर्ष है, पश्चिमी सभ्यता की पहचान है। भारतीय सभ्यता के हिसाब से नव वर्ष चैत्र शुक्ल के नवरात्रों के पहले दिन पड़ता है जिसको हम सभी युवा धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं।

युवाओं को यह भी बताया कि वह 31 दिसंबर को एक कैलेंडर की तारीख के रूप में मना सकते हैं लेकिन हमें पश्चिमी सभ्यता की ओर न भाग अपनी भारतीय सभ्यता को आगे बढ़ाना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी यह अवगत कराना चाहिए कि हमारा नव वर्ष चैत्र शुक्ल में पड़ता है।

विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों का कहना था कि अंग्रेजी नव वर्ष की आड़ में कुछ लोग होटल में अश्लीलता और शराब परोसते हैं जिसका वे विरोध करते हैं।

इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ के महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, धीरेन्द्र जादौन, संगठन मंत्री गगन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जाट, महामंत्री राजकिशोर, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, जितेंद्र शिवहरे, पवन चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment