Home » वार्ड 90 से बसपा प्रत्याशी का जोरदार जनसम्पर्क, क्षेत्रीय जनता ने जताया भरोसा

वार्ड 90 से बसपा प्रत्याशी का जोरदार जनसम्पर्क, क्षेत्रीय जनता ने जताया भरोसा

by pawan sharma

आगरा। बल्केश्वर, आदर्श नगर में वार्ड नंबर 90 से खड़े हुए बसपा प्रत्याशी विमल गुप्ता काफी जाना-पहचाना नाम है। विमल गुप्ता अपने क्षेत्र में एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। यही वजह है कि इन दिनों जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता उनपर भरोसा जताते हुए समर्थन दे रही है।

शनिवार को विमल गुप्ता जनसम्पर्क के लिए जैसे ही रवाना हुए। क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उनके साथ उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में एक जुट हुए पुरुष-महिलाओं ने विमल गुप्ता के समर्थन में नारे लगाए। विमल गुप्ता को क्षेत्रीय जनता ने भी हाथों-हाथ लिया।

विमल गुप्ता के समर्थन में चल रहे लोग और उनके परिवारीजन बताते हैं कि विमल गुप्ता काफी साफ़-सुथरी छवि वाले हैं। आज तक आदर्श नगर क्षेत्र में कई पार्टियों के पार्षद बने लेकिन कोई काम नहीं हुआ। क्षेत्र में नाली, पानी और खरंजे की समस्याएं अभी भी बनी हुई है। ऐसे में उन्हें अब बसपा प्रत्याशी विमल गुप्ता पर ही भरोसा है जो क्षेत्र में विकास कार्य करवा सकते हैं।

वहीँ दूसरी और बसपा प्रत्याशी विमल गुप्ता ने जनता से अपील की कि चुनाव वाले दिन सभी लोग इस महापर्व में भाग लें और उनके चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर अपने प्रत्याशी को जितायें ताकि जो वादे उन्होंने किये हैं वे पूरे कर विमल गुप्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतार सकें।

Related Articles

Leave a Comment