Home » योन व प्रजनन समस्याओं पर चर्चा

योन व प्रजनन समस्याओं पर चर्चा

by admin

आगरा। पिछले काफी समय से FPAI संस्था देश-प्रदेश और शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को योन व प्रजनन की समस्याओं के प्रति जागरूक बनाने का कार्य कर रही है। इस संस्था का फोकस महिलाओं और युवतियों पर है। रविवार को FPAI संस्था की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल समोवर में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रानी पक्षलिका और पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह थे। बैठक में संस्था के पदाधिकारियो ने संस्था के कार्यो की योजनाएं बनाई। साथ ही किस क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाना है इसकी भी जानकारी दी।

संस्थाओं के लोगों ने बताया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के साथ-साथ बालश्रम को रोकने के लिए भी कार्य किया जा रहा है लेकिन संस्था मुख्य रूप से योन व प्रजनन समस्याओं पर कार्य कर रही है। क्योंकि यंग गर्ल योन सम्बंधित समस्या के बारे में किसी से कहती नहीं है जिससे उन्हें गंभीर बीमारियां हो जाती है। इसके लिए आगरा के शाहगंज में संस्था चिकित्सा क्लीनिक भी चला रही है

फिलहाल संस्था अपने इस प्रयास की आगे बढ़ा रही है और इसके सकारात्मक फीडबैक मिलने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Comment