Home » महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर चूल्हे पर बनाया खाना, जाने क्यों

महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर चूल्हे पर बनाया खाना, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। बेलगाम होती जा रही महंगाई के खिलाफ एक बार फिर आम जनमानस का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद अब घर की महिलाएं भी केंद्र सरकार के विरोध में उतर आई हैं।

गैस के बढ़ते दामों के विरोध में समाज सेविका सावित्री चाहर ने महिलाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सावित्री चाहर महिलाओं साथियों के साथ मिट्टी के चूल्हे लेकर पहुँची और जिला मुख्यालय में मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर अपना विरोध जताया।

समाज सेविका सावित्री चाहर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे गैस के दाम ने गरीब महिलाओं के रसोई के बजट को बिगाड़ दिया है। केंद्र सरकार उज्वला योजना के नाम गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दे रही है वही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उन परिवारों से ही इसके उपयोग का हक छीन रही है जिसे बर्दाश नही किया जाएगा।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ एलान किया कि अगर जल्द ही गैस के दाम में कमी नही हुई तो इसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना होगा।

Related Articles

Leave a Comment